2 दिवसीय अभियान में कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 वारंटी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के मार्गदर्शन में चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत कानपुर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से 38 वारंटी एवं न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) वाले फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीमों ने सटीक सूचना संकलन और प्रभावी कार्रवाई के जरिए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें