कालपी (जालौन) गैर जनपद एक ग्राम में शराबी जेठ ने 25 वर्षीय बहु से बुरी नियत से हाथ पकड़ कर मकान ऊपर लेंटर से धक्का मार कर घायल किया।
जनपद कानपुर देहात थाना देवराहट ग्राम डिलोलिया निवासिनी प्रीती निषाद पत्नी गुलाब सिंह निषाद ने शनिवार को सीएचसी कालपी में इलाज कराते हुए अवगत कराया कि शाम को मैं मकान के ऊपर थी तभी जेठ मुलायम सिंह शराब नशे में धुत होकर मकान के ऊपर आकर बुरी नीयत से हाथ को पकड़ कर छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा इसका मैंने विरोध किया तो मुझे धक्का मार कर नीचे गिरा कर घायल किया घटना को सुनकर मेरे पति गुलाब सिंह तथा मेरी साथ मुझे घायल अवस्था में उठाकर सरकारी अस्पताल कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने महिला मरीज की जांच की जांच दौरान स्थिति नाजुक पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया इलाज के दौरान मौजूद सास ने कहा पहले बहू का इलाज कर रहे हैं इसके बाद पुलिस के समक्ष जाकर शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













