बीमार पड़े युवक को नेता ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में किया भर्ती

कालपी (जालौन) कदौरा थाना क्षेत्र ग्राम पड़ोसा निवासी 28 वर्षीय शंकर कोरी पुत्र श्री राम रविवार को सुबह मुन्ना फुल पावर पास ओवर ब्रिज के नीचे बिगड़ी हुई हालत में लेटा था वही ओवैसी पार्टी के वरिष्ठ नेता एनुअल हसन मंसूरी कहीं से ओवर ब्रिज के नीचे जैसे आए उनकी निगाहें गरीब युवक बिगड़ी हुई हालत में पड़ी था उन्होंने तत्काल उसको देखकर रिक्शा मंगवाकर बिगड़ी हुई हालत में उसको उठाकर सीएचसी कालपी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया तथा मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान से मिलकर उसकी दयनीय दशा को बाताई डॉक्टर ने घटना को संज्ञान में लेकर फार्मासिस्ट अशोक कुमार एवं अन्य कर्मचारियों को लगाकर ग्लूकोज की बोतल चढ़ाते हुए इलाज शुरू किया स्थिति सही न आने पर मेमोरेंडम बनाकर इसकी सूचना स्वास्थ्य कर्मचारी के द्वारा कोतवाली कालपी भेज कर मरीज के सहयोग के लिए होमगार्ड की मांग की डॉक्टर का पत्र मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने निर्देश देकर एक होमगार्ड को बेसहारा मरीज का सहयोग करने के निर्देश दिए वहीं पर 108 नंबर एंबुलेंस गाड़ी को बुलाकर मरीज को जिला अस्पताल इलाज हेतु रिफर किया अस्पताल में मौजूद लोगों ने मंसूरी नेता की काबिले तारीफ कर कहां कि जो आपने नेक काम किया है जिससे आपको सर्वाधिक पुण्य प्राप्त होगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें