कानपुर देहात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन मेंजिलेभर में बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 223 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













