कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 230 वाहनों का चालान किया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग दें। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













