जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने शनिवार को अकबरपुर महाविद्यालय, अकबरपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रॉन्ग रूम, प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित रख-रखाव सहित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने परीक्षा संचालन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ करें। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती मिली।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें