कालपी (जालौन) नगर के मुहल्ला तरीबुल्दा में बीते महीने हुई एक चोरी की घटना को लेकर अदालत के आदेश पर कालपी पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा संबंधित धारा में दर्ज कर रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना को जांच सौंपी।
पीड़ित देवीदीन पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला तरीबुल्दा थाना कालपी ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि वह बाहर मजदूरी करने गया था दिनांक 01.06.2026 रात्रि को मेरे घर से अज्ञात चोरों ने एक जोड़ी झुमकी एक माला एक जोड़ी बाला एक अंगूठी एक बिछुआ एक कमरबंद एक जोड़ी पायल एक जोड़ी गुन्ही एक बाल चोटी एक जोड़ी तोड़ियां तथा बक्से में रखे 15000 रूपये नगद सोलर बैटरी, सूर्य प्लेट तथा इनवर्टर भी चोरी कर ले गए मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी तब वह घर आया तो देखा कि मकान में ताला तोड़कर चोरी की गई है।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













