कालपी जालौन – बीते दिन सुबह रेलवे ट्रैक लाइन पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक शव मिलने पर घटना में अज्ञात शव को पहचान करने हेतु प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद को निर्देश दिए थे प्रभारी निरीक्षक निर्देश मिलती ही चौकी प्रभारी ने मृतक शव की फोटो प्रिंट मीडिया एवं सोशल मीडिया में प्रकाशित होते ही शनिवार सुबह तरी बुल्दा निवासी बलवीर निषाद ने अज्ञात मृतक शव की पहचान करते हुए अवगत कराया कि मेरा भाई विकलांग गजराज निषाद पुत्र बराती लाल निवासी तरी बुल्दा उक्त भाई बहरा तथा गूंगा सहित विकलांग बताया शुक्रवार को सुबह खेत देख कर रेलवे लाइन समीप से घर वापस आ रहा था तभी तेजगति से निकली ट्रेन की चपेट में आकर दुखद मृत्यु हो गई घटना की सूचना जैसे ही मैंने मोबाइल के जरिए देखी सुबह चौकी प्रभारी के पास जाकर वह मुझे उरई लिवा ले गए थे अपने मृतक भाई शव देखते ही मैंने पहचान की उसी समय परिवार को सूचना दी तो पूरा परिवार तथा उसकी पत्नी एवं दो पुत्री एवं दो पुत्र समेत लोगों का रो-रो कर पूरी तरह से कोहराम मच गया मौजूद लोगों ने मृतक के परिवार को धैर्य धारण बनाए रखने हेतु ईश्वर से कामना की तथा दुख प्रकट किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













