कोतवाली क्षेत्र में अपराध घटित हुआ तो हल्का इंचार्ज होंगे जिम्मेदार-एसपी

अपराध समीक्षा में प्रभारी निरीक्षक कार्यों से हुए संतुष्ट
कालपी जालौन – कोतवाली कालपी नगर एवं क्षेत्र में सदैव अपराध मुक्त रखना उद्देश्य से बीती रात पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक सहित चौकी प्रभारियों हल्का प्रभारियो की अपराध समीक्षा की बैठक लेकर विवेचना में वांछित चल रहे अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजने कड़े निर्देश दिए।
शुक्रवार की देर रात कोतवाली कालपी कार्यालय में आयोजित ओआर समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मौजूद प्रभारी निरीक्षक एवं चौकी प्रभारियो तथा हल्का इचांर्जो के जमकर पेच कसते हुए तथा अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए कहा कि जिनके पास आइजीआरएस कि शिकायत तथा अधिकारियों द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र तथा तहसील दिवस महिला उत्पीड़न से संबंधित शिकायती पत्र आदि शिकायती पत्र लंबित चल रहे हैं ऐसे शिकायती पत्रों का मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करें साथ में फोटो सहित निष्पक्ष तरीके से जांच आख्या तैयार कर संबंधित पटल में भेजने के निर्देश दिए साथ में उन्होंने कोतवाली कालपी में 31 मुकदमों की विवेचना लंबित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर कर जिनके पास विवेचना लंबित चल रही है उन विवेचनाओं को तत्काल समय से समाप्त कर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने हेतु निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान अभिलेखों में छोटी सी कमियां पाए जाने पर कमियों को ठीक करने के निर्देश दिए निरीक्षण दौरान सभी मदों के कार्यों से संतुष्ट होते हुए नजर आए मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को निरीक्षण के दौरान जो कार्यालय में कार्य सही पाया उसी तरह कोतवाली कालपी सकुशल तरीके संचालन करने के निर्देश देकर हौसला अफजाई किया मौके में अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना ज्ञान भारती छौंक चौकी विपिन यादव उप निरीक्षक रामजीलाल उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह उप निरीक्षक इंद्रमणि चौधरी उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक बृजनंदन सिंह उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर मुलायम सिंह शैलेंद्र सिंह विनीता अंकित वर्मा दीपेंद्र मिश्रा लेखाकार राम सिंह वीरेंद्र सिंह हमराही आशीष यादव आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें