कालपी जालौन – बीती शाम एवं रात 24 वर्षीय रानू पुत्र छग्गे निवासी कानपुर देहात पतारा घाटमपुर 65 वर्षीय मुन्ना सिंह पुत्र चंदन सिंह 21 वर्षीय राजा सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी गण मरगाया 32 वर्षीय सुमित पुत्र शिवपाल निवासी पाल सरेनी समेत चारों लोग शुक्रवार को बीती शाम तथा रात्रि को हाईवे सड़क पर अलग-अलग जगह सफर कर रहे थे तभी अज्ञात बाहन की टक्कर से उपरोक्त लोग अलग-अलग जगह घायल हुए घटना की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े अलग-अलग जगह घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शेख ने घायलों को अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाये जाने पर वृद्ध मुन्ना सिंह युवक राजा सिंह दोनों का प्राथमिकी उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया शेष दो बचे घायलों को स्वास्थ्य टीम लगाकर इलाज शुरू किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













