शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को मूसानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम क्योटरा बांगर निवासी देवी प्रसाद की तहरीर पर थाना मूसानगर में आरोपी कपिल पुत्र देवी प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) भी बढ़ाई गई।
विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने 2 जुलाई 2026 को बिबियापुर मोड़ से आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार अग्निहोत्री तथा आरक्षी नितिन चौहान की टीम शामिल रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें