कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सभी आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष, न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने फरियादियों को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा उनके त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।













