कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वांछित और वारंटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
थाना रनियां पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना अमराहट पुलिस ने वारंट के आधार पर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की। इसके अलावा थाना अकबरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 18 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













