मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 में जनपद कानपुर देहात के निःशुल्क कोचिंग केंद्रों पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के इच्छुक छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, नीट, जेईई, यूपीएसआई, एयरफोर्स तथा अन्य एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र राजकीय महाविद्यालय, अकबरपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, मुसानगर तथा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-106, विकास भवन माती, कानपुर देहात से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे।
योजना के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता निर्धारित की गई है। यूपीएससी एवं यूपीपीएससी के लिए स्नातक अंतिम वर्ष अथवा स्नातक उत्तीर्ण, एनडीए, सीडीएस, एसएससी, एयरफोर्स एवं अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं के लिए न्यूनतम इंटरमीडिएट तथा अधिकतम स्नातक, जबकि नीट एवं जेईई के लिए विज्ञान वर्ग (गणित) से इंटरमीडिएट अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ उठाते हुए समय से आवेदन कर निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग का लाभ प्राप्त करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें