कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं तथा प्रत्येक मामले में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।









