सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मी, पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात में मंगलवार को पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित समारोह में प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला ने महिला उपनिरीक्षक उमा कुशवाहा, रेडियो उपनिरीक्षक शिव सहाय मिश्र एवं मुख्य आरक्षी चालक आत्मप्रकाश को पुष्पमाला, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने उनके लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रेडियो निरीक्षक राजकिशोर, उपनिरीक्षक परिवहन अनिल कुमार शर्मा, अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें