विचाराधीन बंदी की मृत्यु के मामले में न्यायिक जांच के आदेश

 

कानपुर देहात। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात रण विजय सिंह द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात से प्राप्त सूचना के आधार पर विचाराधीन बंदी सुरेश उर्फ ठाकुर की मृत्यु के मामले में न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधीक्षक जिला कारागार, कानपुर देहात के माध्यम से अवगत कराया गया कि विचाराधीन बंदी सुरेश उर्फ ठाकुर पुत्र रामदास, उम्र लगभग 58 वर्ष, निवासी टिकवापुर, थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर की उपचार के दौरान एलएलआर चिकित्सालय, कानपुर नगर में दिनांक 22 मई 2026 को लगभग 22:11 बजे मृत्यु हो गई। इस प्रकरण में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा विवेक चौधरी, अपर सिविल जज (सी0 डि0) कोर्ट संख्या-2/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं विधिसम्मत जांच पूर्ण कर 15 दिवस के भीतर अपनी जांच आख्या न्यायालय में प्रस्तुत करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें