रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के बुझवा गाँव में पुष्पेंद्र कुमार 25 पुत्र स्व.कश्मीर सिंह ने अपने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय युवक ने फांसी लगाकर जान दी। उस समय उसकी पत्नी मायके में थी म्रतक का एक बच्चा भी है। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले गए लेकिन डॉक्टर सौरभ शाक्य ने उसे मृत घोषित कर दिया और सूचना पुलिस को दी।











