कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए कि सभी मामलों का नियमानुसार, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।











