ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था के विरोध में रसूलाबाद के अधिवक्ताओं की हड़ताल

रसूलाबाद कानपुर देहात। शासन द्वारा लागू की गई ई-पंजीकरण / ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था के विरोध में लायर्स एसोसिएशन रसूलाबाद ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। एसोसिएशन के अधिवक्ता 29 जून से 4 जुलाई तक उपनिबंधक कार्यालय रसूलाबाद में संपादित होने वाले किसी भी पंजीयन कार्य में भाग नहीं लेंगे। लायर्स एसोसिएशन रसूलाबाद की एक आवश्यक बैठक 27 जून 2026 को हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था जनसामान्य और अधिवक्ता समाज के हितों के प्रतिकूल है। एसोसिएशन का मानना है कि इससे पंजीयन प्रक्रिया की पारदर्शिता दस्तावेजों की विधिक जांच और नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।हड़ताल की अवधि में उपनिबंधक कार्यालय में होने वाली रजिस्ट्री बैनामा बंटवारा और अन्य दस्तावेजों का पंजीयन कार्य प्रभावित रहेगा। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान अधिवक्ता न तो पंजीयन कार्यों में सहयोग करेंगे और न ही न्यायिक कार्यों में शामिल रहेंगे।लायर्स एसोसिएशन रसूलाबाद के अध्यक्ष अरविंद कुमार राठौर और महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि उक्त व्यवस्था को वापस लिया जाए ताकि आम जनता को परेशानी न हो।इस मौके पर अरविंद कुमार राठौर धीरेन्द्र प्रताप सिंह सर्वेश पाल महेश कुमार बर्मा हरि अवस्थी संतोष सिंह गौर उदयवीर सिंह चौहान बलराम सिंह चौहान कुलदीप अवस्थी सुभाष चंद्र त्रिपाठी गोपाल गुप्ता राज गुप्ता धर्मेंद्र यादव विनोद दिवाकर संतोष यादव संतोष गौर वीरेंद्र सिंह सेंगर अनिल कुमार बर्मा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें