घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। बरौर थाना पुलिस ने महिला पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार 21 जून 2026 को थनवापुर निवासी किशन कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी अभिनेश ने घर में घुसकर उनकी पत्नी विनीता देवी उर्फ गुड्डन देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
मामले की विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर बरौर पुलिस ने 29 जून को थनवापुर से जगम्मनपुर मार्ग पर दुर्जनपुरवा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से आरोपी अभिनेश (26) निवासी थनवापुर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार, आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी आशीष तथा महिला आरक्षी मनीषा सोनकर शामिल रहीं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें