पत्नी से बदसलूकी के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। रनियां थाना पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 26 जून 2026 को पूजा ने थाना रनियां में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति कुलदीप की हत्या कर दी गई है। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नील कुमार (20) निवासी बछौरा, थाना मौरावा, उन्नाव (हाल निवासी खानचन्द्रपुर, थाना रनियां) को 29 जून को उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 25 जून को ड्यूटी के दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर बताया था कि साथ में किराये पर रहने वाला कुलदीप उससे बदसलूकी कर रहा है। गुस्से में वह फैक्ट्री से घर पहुंचा और खेत से बांस का डंडा उठाकर कुलदीप के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाल, कांस्टेबल सोनू तथा रिजर्व कांस्टेबल प्रवल प्रताप सिंह शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें