पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बूथों पर बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

 

कुठौंद जालौन। विकास खंड कुठौंद में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बूथ दिवस का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने सुबह 8 बजे किया। इस दौरान विकास खंड के सभी पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई।
डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि पोलियो उन्मूलन अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यदि कोई बच्चा बूथ दिवस पर किसी कारणवश पोलियो की खुराक नहीं ले पाया है, तो 29 जून से स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण अभियान से वंचित न रहे।
अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अभिभावकों को नियमित टीकाकरण एवं पोलियो से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। बीसीपीएम अखिलेश कुमार, योगेश कटियार, सीएचओ कमलकांत शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभियान के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।
भदेख, नैनापुर, दौन, नाहिली, मदनेपुर, सुरावली सहित विकास खंड के सभी ग्रामों में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि जिन बच्चों को अभी तक पोलियो की दवा नहीं मिल सकी है, उन्हें घर-घर चलने वाले अभियान के दौरान बच्चों को अवश्य खुराक दिलाई जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें