अब शिकायत, सुझाव और जानकारी होगी आसान — प्रमुख शासकीय योजनाओं के हेल्पलाइन नंबर जारी

 

जनहित में प्रशासन की पहल: योजनाओं एवं सेवाओं हेतु एकीकृत हेल्पलाइन जानकारी उपलब्ध

कानपुर देहात जनसामान्य को विभिन्न शासकीय योजनाओं, सेवाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सुगमता एवं पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संचालित विभागीय योजनाओं एवं राज्य/राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जनसेवा योजनाओं के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनपदवासियों से अपील की गई है कि किसी भी योजना से संबंधित जानकारी, शिकायत, सुझाव अथवा सेवा प्राप्ति में समस्या होने पर संबंधित विभाग की हेल्पलाइन का उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचें। सभी संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने कार्यालयों, जनसुविधा केंद्रों, विकास खंड कार्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायत भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हेल्पलाइन नंबरों का प्रदर्शन सुनिश्चित करें। उन्होनें जनहित में प्रमुख योजनाओं/सेवाओं के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर निम्नवत् हैं—
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन / जन शिकायत पोर्टल – 1076
आपातकालीन सेवा – 112
महिला हेल्पलाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन (वन स्टॉप) – 181
चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन – 104
एम्बुलेंस सेवा – 108
गर्भवती महिला/जननी एम्बुलेंस – 102
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) हेल्पलाइन – 14555 / 1800-111-565
किसान कॉल सेंटर – 1800-180-1551
विद्युत शिकायत हेल्पलाइन – 1912
खाद्य एवं रसद / राशन कार्ड हेल्पलाइन – 1800-1800-150
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हेल्पलाइन – 155261 /
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना हेल्पलाइन – 1800-266-6696
साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना/महिला एवं बाल विकास सहायता – 181
सामाजिक पेंशन संबंधी सहायता हेतु संबंधित विभागीय पोर्टल/कार्यालय से संपर्क करें।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में नागरिकों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन सेवाओं का उद्देश्य आमजन को पारदर्शी, त्वरित एवं सुगम समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा योजना संबंधी जानकारी हेतु संबंधित विभागों के अधिकृत टोल फ्री नंबरों का उपयोग करें तथा शिकायतों का पंजीकरण कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राप्त शिकायतों एवं अनुरोधों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें