उरई। अन्र्तराष्ट्रीय एम०एस०एम०ई० दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में माननीय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद स्तर पर वृहद ऋण वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियना योजना के अन्तर्गत आनन्द तिवारी, दीपिका, गीता देवी, ममता देवी एवं अंकित कुमार को अपना-अपना उद्यम स्थापित कियें जाने हेतु कुल रू० 5.00 लाख का ऋण वितरण किया गया। इसी क्रम में उ०प्र० सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत भी कुल धनराशि रू० 2.00 करोड़ का ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया। विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा द्वारा उपरोक्त योजनान्तर्गत लाभान्वित व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित कियें जाने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। कार्यकम का संचालन उपायुक्त उद्योग धर्मेन्द्र कुमार भास्कर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त उद्योग हेमन्त कुमार, कनिष्ठ सहायक रजत गौतम, सी०एम०युवा फैलो शशिकान्त बबेले एंव भूपेन्द्र पाल तथा अन्य उपस्थित रहें।













