कालपी(जालौन) कड़ी सुरक्षा के चलते मुहर्रम के पवित्र महीने में नगर में गम और अकीदत का माहौल देखने को मिला चांद की पांचवीं और छठी तारीख को परंपरागत रूप से छड़, अलम एवं दुलदुल के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जलसे के दौरान कर्बला के शहीदों को याद कर मातम किया गया तथा हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
चांद की पांचवीं तारीख को मोहल्ला उदनपुरा स्थित दीवान औलिया ग्राउंड से रात में छड़ों का जुलूस आरंभ हुआ जुलूस का नेतृत्व स्थानीय अंजुमन के जिम्मेदारों ने किया मातम करते हुए अकीदतमंद विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे जुलूस राम चबूतरा, मिर्जा मंडी, जुलैहटी मार्केट, हरीगंज और बड़ा बाजार सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुआ वहीं चांद की छठी तारीख को मोहल्ला मिर्जा मंडी स्थित इमामबाड़ा से अलम और दुलदुल का जुलूस निकाला गया जुलूस में शामिल मातमदारों ने या हुसैन की सदाओं के साथ कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया जुलूस जुलैहटी चौराहा, कागजीपुरा, रामगंज, स्टेशन चौराहा, रावगंज, महमूदपुरा, कोतवाली गेट, दुर्गा मंदिर चौराहा, हरीगंज और बड़ा बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा जुलूस मार्ग पर जगह-जगह लोगों ने अलमों का इस्तकबाल कर फातिहा दिलाई महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक दुआएं मांगीं तथा छड़ों पर दुपट्टे बांधकर अपनी अकीदत का इजहार किया पूरे मार्ग पर गमगीन लेकिन अनुशासित माहौल बना रहा मुहर्रम के जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा
क्षेत्राधिकारी राजेश कमल, प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह सहित पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहे महिला पुलिस कर्मियों समेत पर्याप्त पुलिस बल जुलूस मार्ग पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र उप निरीक्षक रामजीलाल उपनिरीक्षक पुत्तूलाल उप निरीक्षक दयाशंकर उप निरीक्षक जगन्नाथ सिंह उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना आदि पुलिस बल मौजूद होकर सुरक्षा व्यवस्था की कवायत कर रहा था मौके में हाफिज इरशाद अहमद फहीम अंसारी पूर्व चेयरमैन कमर अहमद शिक्षक सज्जाद अली वसीम अंसारी फारूक अंसारी राजू राइन अजहर बाबा जमाल अहमद सहीद अहमद बसपा नेता सुलेमान सुनार मोहम्मद सिद्दीकी अधिवक्ता परवेज कुरैशी मुकीम अंसारी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।













