महिला अपराधों पर कानपुर देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार वादिनी की तहरीर पर थाना मंगलपुर में मुकदमा संख्या 170/2026 धारा 137(2), 87, 61(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 भी जोड़ी गई।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी डेरापुर के पर्यवेक्षण तथा थाना मंगलपुर पुलिस, सर्विलांस टीम और चौकी झींझक पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए शकील पुत्र शकूर अहमद निवासी सुभाष नगर झींझक और फिरोज अली पुत्र नाजिम अली निवासी कन्नौज को झींझक-मंगलपुर मार्ग स्थित बम्बा पुलिस मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें