कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा 16 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।
थाना सिकन्दरा पुलिस ने एक मामले से संबंधित आरोपी अभिनय पुत्र आलोक खन्ना निवासी मिर्जा मंडी, कालपी (जालौन) को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की।
थाना राजपुर पुलिस ने एक पुराने मामले में वांछित वारंटी लक्ष्मण पुत्र तपसीलाल निवासी ग्राम गौरीरतनपुर बाँगर को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने एक गंभीर मामले में वांछित आरोपी पंकज कुशवाहा पुत्र राजेंद्र शाह निवासी बेगूसराय (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अकबरपुर, रूरा, भोगनीपुर, सट्टी, अमराहट, डेरापुर और रसूलाबाद थाना क्षेत्रों में कुल 16 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।













