सर्किल के सभी थाना अध्यक्ष शिकायतों के निस्तारण में पुलिस बल उपलब्ध कराए-विनय कुमार सिंह
फरियादियों ने 147 शिकायत प्रस्तुत की मौके में 28 शिकायतों का निस्तारण किया
कालपी जालौन संपूर्ण तहसील दिवस अधिकारियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं अधिकारियों कर्मचारियों की मौजूदगी में दिवस सकुशल तरीके से संपन्न हुआ।
शनिवार के दिन तहसील कालपी के सभागार में आयोजित दिवस पर अध्यक्षता कर रहे जिला अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई तथा कई अधिकारियों को हसाया एवं उत्साहवर्धन किया उन्होंने शिकायतों को मौके में जाकर गुणवत्ता परक तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए सरकार की मंशा के तहत कोई भी अधिकारी कार्य में लापरवाही करेगा तो ऐसे अधिकारी को बक्सा नहीं जाएगा उन्होंने सात शिकायतों में टीम बनाकर मौके में जाकर तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए डीएम पांडेय ने प्रेसवार्ता में अवगत कराया कि फरियादियों के द्वारा संबंधित विभाग की 147 प्रतिशिकायत गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारी को शिकायतो को पारदर्शिता के तहत निस्तारण करने के निर्देश दिए उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ग्राम पंचायत से लेकर आंगनवाड़ी आदि सभी लोगों को 21 जून समय 6 बजे से योग अभ्यास करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तहसील के संबंधित थाना अध्यक्षों को निर्देश देकर कहा कि पुलिस से संबंधित जो शिकायतें प्राप्त हुई है उन शिकायतों को समय से निस्तारण कर जांच आख्या सहित तहसील पटल में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए डीएम ने फरियादियों की शिकायत 2:30 बजे तक सुनकर निस्तारण करवाई किये जाने का आश्वासन दिया मौके में मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह उप जिलाधिकारी अमित शेखर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरि नंदन प्रसाद परियोजना अधिकारी अखिलेश तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी जिला पूर्व अधिकारी गौरव शुक्ला डीएफओ प्रदीप कुमार तहसीलदार अभिनव तिवारी नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार विद्युत सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह नगर शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी पालिका से आर आई अजीत सिंह यादव अवर अभियंता प्रवीण कुमार मौर्य निर्माण लिपिक सरफराज खान उर्फ बाबा जल संस्थान अवर अभियंता वासिद अली पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल मिश्रा वीडियो महेवा अरुण सिंह वीडियो कदौरा संदीप मिश्रा प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी आटा थाना अध्यक्ष अजय पाल सिंह वरुण सिंह आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









