पिलास्टिक के पाइप जले लगभग चौबीस दिन बीत गए थाना कुठौंद पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट पीड़ित ने लगाई एस पी से गुहार

 

तहसील माधौगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देने के बाबजूद भी आरोपी पर नहीं की गई कार्यवाही

उरई जालौन। जनपद जालौन के थाना कुठौंद के अंतर्गत पुलिस चौकी कंझारी में चौकी इंचार्ज राजकुमार पाण्डेय द्बारा शिकायत कर्ता अशर्फी लाल पुत्र मथुरी प्रसाद राठौर को 23मई 2026 से लेकर आज तक गुमराह करते चले आ रहे हैं। गांव के ही देवेन्द्र कुमार पुत्र सीताराम निवासी कुरौली ने खेत में सिंचाई करने के लिए पड़े पिलास्टिक के पाइप जिनको किसी रंजिश बस आग लगा कर जला दिए। थाना कुठौंद पुलिस ने इस घटना के संबंध कोई कार्यवाही नहीं की तब मजबूर होकर पीड़ित अपनी शिकायत को लेकर पुलिस अधीक्षक तथा जिला अधिकारी जालौन को लेकर गुहार लगाई। जिला अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने शिकायत कर्ता को आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन मेरी कोई मदद नहीं करेगा तो हमें बेबश होकर न्यायालय की शरण में जाना पड़ सकता है। अब पुलिस प्रशासन से न्याय की आश खत्म हो गई है। क्योंकि इतना समय बीत जाने के बाद भी न्याय मिलना आज तक कोई कार्यवाही निस्तारित नहीं की गई।अब देखना यह है कि उच्च अधिकारियों से न्याय मिलने का अवसर कब प्रदान होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें