25 हजार का इनामी गैंगस्टर अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

अकबरपुर (कानपुर देहात)। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अकबरपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित सूरज सिंह पुत्र वंशलाल उर्फ वंशराज निवासी सरैंया लालपुर थाना शिवली की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार रात थाना अकबरपुर पुलिस टीम ने बलिहारा मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना अकबरपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ लूट, साजिश, गैंगस्टर एक्ट तथा आयुध अधिनियम सहित कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें