ब्लाक कुठौंद में सरकार की 12 साल की उपलब्धियां के चलते जन कल्याण शिविर का किया गया आयोजन

 

10 जून का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक मील का पत्थर बने जा रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़कर भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव धारण करने जा रहे हैं

कुठौंद जालौन। जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद में आज दिनांक 14 जून 2026 से लेकर 16 जून 2026 तक जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का प्रमुख रूप से संचालक प्रभारी खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसका संचालन रवि यादव प्रभारी एनआरएलएम के द्वारा किया गया। जिसमें अध्यक्षता अनिरुद्ध दुबे उर्फ रामू जिला पंचायत सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के द्बारा की गई। वर्ष 2014 से वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया और जनता ने उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर साफ कर दिया कि देश सिर्फ बादे नहीं बल्कि काम देखता है। इसी जन विश्वास की बदौलत आज एनडीए देश में 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र को सिर्फ एक नारा नहीं रहने दिया बल्कि इसे एक जन आंदोलन बना दिया है। प्रधानमंत्री द्वारा पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्की मकान दिए गए हैं इसी के साथ उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुक्त गैस कनेक्शन देकर धुएं से आजादी दी गई है। इसी के साथ कई ऐसी योजनाएं जैसे की पीएम किसान की योजना ,मुद्रा योजना पीएम विश्वकर्मा योजना और कई मिशन गांव के विकास के लिए जल जीवन मिशन स्वच्छ भारत मिशन पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री मोदी का कहना है विकास हमारे लिए 24 घंटे सातों दिन और 12 महीने चलने वाला मिशन है। इस कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मनोज यादव जिला मीडिया प्रभारी कार्यक्रम जिला संयोजक, रुद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष को कुठौंद, संतोष प्रजापति मंडल अध्यक्ष बाबई ,राजीव पांडे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि, अनीता सिंह सेंगर मंडल महिला मोर्चा, मोनू खटीक ,शिवम दुबे ,अनिल पाल ,मानवेंद्र सिंह प्रकाश सिंह सेंगर मंडल उपाध्यक्ष बाबई, अनूप मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार , नारायण तिवारी पत्रकार,आर पी वर्मा तथा विकासखंड के सचिव गण एवं तकनीकी सहायक, अजीबका मिशन स्टाफ, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में 15 जून को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें किसी भी महिला पुरुष को अपने स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी लेना है तो ब्लॉक प्रसार में समय अनुरूप उपस्थित हो। इसी क्रम में 16 जून को जनकल्याण शिविर में बड़ी जागरूकता के साथ प्रबुद्ध जन एवं आज के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए क्षेत्रवासी अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज कराए। जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में सभी को जानकारी मिल सके। इसके लिए सभी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें