कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात की अध्यक्षता में आयोजित पिछड़ा वर्ग / सामान्य वर्ग एवं अनुसूचित जाति शादी अनुदान योजना की जूम मीटिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी जिसमें जनपद के निम्नलिखित मान० विधायकगण / मान० सांसदगण एवं उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, मान० मंत्री राकेश सचान विधानसभा क्षेत्र भोगनीपुर के प्रतिनिधि करूणा शंकर दिवाकर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुकर्मन सिंह एवं जिला समाज समाज कल्याण अधिकारी, गीता सिंह आदि मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। जूम मीटिंग के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा शादी अनुदान योजना के संबंध में समिति के समक्ष विस्तृत जानकारी प्रदान कराई गयी। पिछड़ा वर्ग कल्याण में शादी अनुदान के कुल आवेदन पत्र 452 एवं अनुसूचित जाति/सामान्य जाति के 114 आवेदन पत्र आनलाईन प्राप्त हुये हैं तथा अनुसूचित जाति में 556 लाभाथियों, सामान्य वर्ग में 210 एवं पिछड़ा वर्ग में 981 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है तथा समाज कल्याण में कुल 11.00 लाख एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में 98.20 लाख का बजट प्राप्त हुआ है तथा अनुसूचित जाति के लाभार्थियों हेतु विभाग से बजट की मांग की गयी है। जिसके कम में जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित भी किया है कि पत्रालेख तैयार कर बजट की मांग कर ली जाये एवं साथ ही जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि शादी अनुदान योजनान्तर्गत जो भी आवेदन पत्र तहसील/विकास खण्ड स्तर पर लम्बित हैं, के सत्यापन के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर आवेदन पत्रों का यथाशीघ्र निस्तारण करा लिया जाये तथा पात्र पाये गये लाभार्थियों को समय से लाभान्वित करा दिया जाये।













