बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को भोगनीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना भोगनीपुर पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना भोगनीपुर में मुकदमा संख्या 188/2026 धारा 87/61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) एवं 351(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
थाना भोगनीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ सुरेश कुमार (22 वर्ष) पुत्र अवधेश कुमार उर्फ मनोहरि निवासी ग्राम बिदखुरी की मड़ैया, थाना भोगनीपुर को गुरुवार को हरदुआ पुल टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जनपद पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें