कानपुर देहात के अन्तर्गत उपखनिज के अवैध खनन / परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरूद्ध विशेष अभियान के अन्तर्गत दिनांक 10.06.2026 / 11.06.2026 की रात्रि में अन्तर्गत तहसील भोगनीपुर के अन्तर्गत उपजिलाधिकारी, सिकन्दरा, सहा० सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कानपुर देहात, खान अधिकारी कानपुर देहात एवं निदेशालय की टीम द्वारा पुलिस टीम के साथ भोगनीपुर से जालौन मार्ग पर बिना वैद्य परिवहन प्रपत्र एवं ओवरलोडिंग में मौरम लदे 34 वाहनों को सीज करते हुए थाना भोगनीपुर में निरूद्ध किया गया। उक्त के अतिरिक्त मौरम लदे 01 वाहन को सीज कर बारा चौकी में निरूद्ध किया गया। मौरम लदे 02 वाहन को आनलाइन चालान किया गया। इस प्रकार कुल 37 वाहनों के विरूद्ध अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग में कार्यवाही किया गया ।
जिलाधिकारी कपिल सिंह कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।













