कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पंचायत कंचौसी के अंतर्गत वार्ड संख्या-01, अम्बेडकर नगर (मलिन बस्ती) में जन-जागरूकता कैंप एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन तथा पीएम स्वनिधि योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। साथ ही”सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनसे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर नगर पंचायत कंचौसी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं अधिशासी अधिकारी मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कानपुर देहात सेवाराम राजपूत, अनुज पोरवाल (सभासद), राघवेन्द्र सिंह (सभासद), राधेश्याम कोरी (मनोनीत सभासद), अवधेश सविता (मनोनीत सभासद), सरोज सेंगर (मनोनीत सभासद), राजनारायण चतुर्वेदी, श्यामजी मिश्रा, नारद नायक, विमल गौर, रामऔतार, शनि राजपूत, संतोष प्रताप सिंह, राजवीर चौहान, नीरज सविता (वरिष्ठ लिपिक), अमन कुमार, आकाश वाष्णेय, गोविंद सिंह, सतेन्द्र, श्री रोहन, शिवम, मनोज कुमारी, गरिमा सोनी, आराध्या सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। उपस्थित जनसमुदाय ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।













