कानपुर देहात। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद झींझक के अंतर्गत वार्ड संख्या-01, गांधी नगर (मलिन बस्ती) में जन जागरूकता कैंप एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जन संवाद, एक पेड़ माँ के नाम अभियान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन एवं पीएम स्वनिधि योजना सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष रेणुका सचान उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं के प्रभाव एवं क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद झींझक के अध्यक्ष अमित तिवारी, समाजसेविका लता तिवारी, अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राय, महिला कल्याण विभाग कानपुर देहात की प्रतिमा श्रीवास्तव, क्षेत्रीय लेखपाल कमल किशोर, भूतपूर्व सैनिक लल्ला सिंह गौर, रवीन्द्र सिंह यादव, अमर सिंह पाल एवं बृजेश सिंह परिहार, तथा महिला कल्याण विभाग के महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष विभु राजपूत एवं अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र कुमार राय द्वारा उपस्थित महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में सभासदगण अजय वर्मा, रामकृष्ण, राजवीर सिंह चैहान, अनमोल गुप्ता, संतोष दिवाकर, प्रदीप शर्मा, अजीत सिंह, सहबाल, मेवाराम, मालती देवी, हरिराम, बृजेश कुमार राजपूत, अनिल कुमार भारतीय, सौरभ, आशीष त्रिपाठी एवं राम शुक्ला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।












