हर घर जल योजना पर सवाल: बारापुर में नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी, ग्रामीण परेशान

रसूलाबाद कानपुर देहात। लोगों को साफ स्वच्छ पानी देने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है और हर घर जल हर घर नल योजना के तहत करोड़ों रुपए फूंक रही हैं लेकिन धरातल पर योजना बेअसर साबित हो रही है कई जगहों पर पानी नहीं पहुंच रहा है।
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बर्रा ठर्रा में हर घर जल हर घर नल योजना के तहत ग्राम पंचायत के मजरा पहाड़पुर में पानी की टंकी बनाई गई है जिससे बर्रा ठर्रा, देवहरेपुर, कनपटियापुर, बारापुर में पानी सप्लाई होती है। कुछ दिनों तक शुरुआत में पानी सही आया लेकिन फिर बीच में मल्हपुर गांव के लिए पानी की लाइन जोड़ दी गई जिससे की बारापुर गांव में पानी आना बंद हो गया। गांव के ग्रामीण अजय कुमार, श्रीकांत,मनोज कुमार, कमलेश यादव, अवधेश, बृजमोहन, कुलदीप, सोनू आदि लोगो ने बताया कि आधे गांव में पानी आता है लेकिन उसका प्रेशर बिल्कुल कम है वहीं दो मुहल्लों में पानी नहीं आता है। एक दो दिन में कभी कभी एक आध बाल्टी पानी आ जाता है। इससे ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बाद एक दो दिन पानी आता है फिर वही समस्या जस की तस हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया की मल्हपुर की ओर पानी ज्यादा जाता है और इधर कम आता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें