आज बिठूर के चुंगी चौराहे पर दोपहर करीब 3:00 बजे देश के सर्वमान्य पूजनीय श्री शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का शुभागमन हुआ। महाराज श्री का स्वागत वंदन करने के लिए पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ल व अन्य गणमान्य लोगों के साथ – राम जी दि्वेदी, ओमप्रकाश दि्वेदी ( भोली ), कन्हैया दि्वेदी, (कार्यक्रम संयोजक),पं.अनुज मिश्र (पत्रकार), आशीष तिवारी, मनीष गौड़ (बाला जी टेलीकॉम), रवि नागर , आदि सैकड़ों लोगों ने महाराज श्री का अभिनंदन वंदन किया।
अपने उद्बोधन में यात्रा का उद्देश्य बताते हुए श्री शंकराचार्य भगवान ने कहा कि : देश इस समय एक नाज़ुक दौर से गुजर रहा है और प्रमुख धर्माधिकारी होने के नाते यह मेरा धर्म है कि मैं सभी सनातनियों को सत्य का मार्ग बताऊं तथा सामान्य जन को सचेत करूं :
महाराज श्री ने भगवा की आड़ में प्रदेश व देश की सरकारों के द्वारा जो सनातन की जड़ों को जो गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है वह अक्षम्य है।
महाराज श्री ने द्रवित भाव से कहा कि गौ माता में सनातनियों के 33 कोटि देवी – देवताओं का वास माना जाता है और यही कथित सनातनियों की ठेकेदार सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर गो मांस निर्यात किया तथा जा रहा है ।
गौ को वेदों में माता का स्वरूप माना जाता है, और प्रधानमंत्री देश की जनता को ‘ भाइयों और बहनों ‘ से संबोधित करते हैं, परंतु यह कैसे संभव है?
हमारी माता तो काटी जा रही है तो प्रधानमंत्री की भी तो माता ही हुई। यह जघन्य व क्रूरतम पाप है।
महाराज श्री ने कहा कि आइये हम सब मिलकर अपनी गौ माता की रक्षार्थ संकल्पबद्ध हों और अपने सर्वोच्च धर्म मूल्यों को प्रदेश व देश की सरकारों को अवगत करायें।
और गौ माता को राष्ट्र माता का गौरव दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हों ।
बिठूर संवाददाता – V. N. BAJPAI









