पांच गरीब महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन, स्वरोजगार की राह खुली।

 

मूसानगर। नगर पंचायत कस्बे में स्थित खूब लालचंद कई विद्यालय में महामाया जन कल्याण शिक्षा समिति के माध्यम से प्रशिक्षण ले चुकी पांच गरीब महिलाओं को रविवार को सिलाई मशीन वितरित की गई। समिति की अध्यक्ष और मूसानगर थाना प्रभारी रीना गौतम ने राजेश्वरी फत्तेपुर जैनब बिबियापुर, अर्चना बिबियापुर, छोटी मूसानगर ,मालती मूसानगर निवासी सिलाई मशीन देकर हौसला बढ़ाया
फत्तेपुर निवासिनी महिला राजेश्वरी ने कहा, इस मशीन को चलाकर कुछ पैसे कमा पाएंगे जिससे हमारा घर चलेगा। मशीन पाने के बाद महिलाओं मे खुशी की लहर जगी ।
प्रशिक्षण का कार्य कस्बा मूसानगर निवासी कशिश ने सभी महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया था।समिति अध्यक्ष रीना गौतम ने बताया कि महिलाएं घरेलू सिलाई सहित स्वरोजगार भी सिलाई मशीन से कर सकती हैं। प्रशिक्षित महिलाओं को सिलाई मशीन किट का वितरण किया गया।
मौके पर मौजूद विद्यालय प्रबंधक रमेश यादव सुजीत सचान, आदिल रजा, पंकज कुमार, अनिल यादव, चंद्रजीत यादव आदि।
मूसानगर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल देखने को मिली। महामाया जन कल्याण शिक्षा समिति ने पांच गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन बांटकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल की।
थाना प्रभारी रीना गौतम की अध्यक्षता में फत्तेपुर की राजेश्वरी, बिबियापुर की जैनब-अर्चना और मूसानगर की छोटी-मालती को मशीन दी गई। सभी महिलाओं को पहले सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया था। मशीन मिलने पर राजेश्वरी ने कहा कि अब घर चलाने में मदद मिलेगी। महिला राजेश्वरी द्वारा बताया गया
इस मशीन को चलाकर कुछ पैसे कमा पाएंगे जिससे हमारा घर चलेगा।
समिति का मकसद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना है महिलाओं के चेहरे पर खुशी के क्लोजअप

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें