निर्माण श्रमिकों के लिए फैमिली आईडी अनिवार्य, योजनाओं का लाभ लेने हेतु जल्द कराएं पंजीकरण

उरई श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव , श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 22.05.2026 द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सूचित किया जाता है, कि बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत जिन निर्माण श्रमिकों की फैमिली आई०डी० नही बनी हुई है, वह अपनी-अपनी फैमिली आई०डी० तत्काल बनवा लें। वर्तमान में बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उसी निर्माण श्रमिक को मिल सकेगा, जिसकी फैमिली आई०डी० उसके श्रमिक कार्ड से जुड़ी होगी।तत्क्रम में जनपद के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है, कि एक परिवार एक पहचान के तहत अपनी-अपनी फैमिली आई०डी० अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र / सी०एस०सी० केन्द्र के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें तथा फैमिली आई०डी० बनवाने के उपरान्त सूचना कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी उरई में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जालौन रोड निकट होटल श्रीहरि, उरई में सम्पर्क कर सकते है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें