मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महन्त जमुना दास जी महाराज व ऋषभदेव महाराज की अगुवाई में मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं से मिले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती*
महन्त जमुना दास जी महाराज ने जगतगुरु शंकराचार्य जी को माता रानी की लाल चुनरी ओढ़ाकर किया स्वागत
भगवान वेद व्यास जी की जन्मस्थली कालपी धाम में क्या बोला जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने
कालपी सनातन की ऐतिहासिक स्थली है सनातन धर्म की पहचान है इस देव स्थली का विकास अन्य धर्म स्थलों की तरह होना चाहिए
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कही नही दिखा भगवान वेद व्यास जी का नाम इस नगर में आते जाते समय
कही एयरपोर्ट बनेगे कही तोरणद्वार तक नही है इसपर विचार की आवश्यकता है। मैं दोहरी व्यवस्था का विरोधी है।
शंकराचार्य को पहले बुलाने के लिये लाखों खर्च करने पड़ते थे तब कही नम्बर आता था। लेकिन मैं तो स्वयं बिना बुलाए आपके बीच आया हूं तथा गौमाता को राष्ट्र माता व राज्य माता का दर्जा दिलाने का संकल्प लिया है।
किसी से कोई झगड़ा नहीं बस बात इतनी है कि गौमाता को प्रदेश सरकार राज्य माता घोषित करे मैं यहीं से अपना कार्यक्रम समाप्त करके वापस लौट जाऊंगा
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने पंडित योगेन्द्र नारायण शुक्ल वैघ का अंगवस्त्र ओढ़ाकर किया स्वागत
इस दौरान राजा बाबा,दीपक धवन,कुलदीप शुक्ला,सन्दीप गुप्ता, अरविन्द शर्मा,शिव कुमार कनौडिया,प्रेम कुमार गुप्ता,पारस पुरवार,पप्पू मिश्रा,अजीत सिंह यादव,कन्हैया मिश्रा, पुष्पेन्द्र सिंह,समर सिंह गुड्डू,शरद शुक्ला,अभिषेक गुप्ता,कुलदीप शर्मा,ऋषि पुरवार,गबब्दे पोरवाल,कल्लू पुरवार,नमन अग्रवाल,अमित गुप्ता,नीतू गुप्ता,सन्दीप साहू,वेदांत,यश गुप्ता,सफल धवन,मंगल,ममता धवन,सुमन गुप्ता,सुनीता गुप्ता, पारूल गुप्ता बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार








