उरई । दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में “कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत विभाग एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय द्वारा गठित चिकित्सकीय टीम द्वारा जनपद जालौन में निवासरत दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के सापेक्ष कृत्रिम अंग (बनावटी हाथ-पैर एवं कैलीपर्स आदि) एवं सहायक उपकरण (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, कान की मशीन, स्मार्ट केन, वाकिंग स्टिक एवं अन्य उपकरण आदि) निःशुल्क प्रदान करने हेतु शारीरिक परीक्षण शिविर दिनांक 28 मई 2026 को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट कैम्पस, डी०पी०आर०ओ० भवन उरई में आयोजित हो रहा है।
अतः शहरी क्षेत्र में निवासरत समस्त दिव्यांगजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित दिनांकों में शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपना शारीरिक परीक्षण कराएं जिससे उनकी शारीरिक आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए उन्हें लाभान्वित कराया जा सके।










