दस वर्ष बाद एक बार फिर भारी वाहनों के आवागमन के लिए बन्द हुआ यमुना का पुराना पुल

 

पुल की बियरिंग की मरम्मत के चलते उठाया कदम

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से डायवर्जन व्यवस्था लागू

कालपी (जालौन) कानपुर और झांसी को जोड़ने वाले पुराने यमुना पुल से भारी वाहनों का आवागमन बन्द कर दिया गया है।अब भारी वाहनों को दुर्गा मन्दिर के सामने से मोड़कर नए पुल की और भेज दिया जाएगा। दरअसल पुल की बेयरिंग की मरम्मत शुरू कर दी गई है।इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव कर रही कम्पनी एन एच ए आई ने दुर्गा मन्दिर चौराहे रूट डायवर्जन तैयार किया है भारी वाहनों को नये पुल से निकाला जाएगा जबकि चार पहिया वाहन पुराने पुल से गुजरते रहेंगे। यह व्यवस्था पुल की मरम्मत पूरी होने तक लागू रहेगी।
पुराने यमुना पुल से प्रतिदिन छोटे बड़े लगभग 10 हजार वाहन गुजरते हैं।इनमें मुम्बई गुजरात मध्य प्रदेश कानपुर और लखनऊ रूट के ट्रक बसें कारें आदि शामिल हैं।परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य लम्बा चल सकता है और सुरक्षा के लिहाज से पुराने पुल से भारी वाहनों का हटाना जरूरी हो गया है नई व्यवस्था लागू होने के बाद चौरा और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है जिस मार्ग से भारी वाहनों को नए पुल की ओर मोडा जाएगा वहीं से बालू घाट के ट्रक भी निकलते हैं ।ऐसे में जाम की स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है।

सत्तर के दशक में तत्कालीन प्रधान मंत्री इन्दिरा गांधी ने किया था शिलान्यास
साथियों ऐतिहासिक व व्यापारिक नगर कालपी की यमुना में वैसे तो दो दो रेलवे और दो सड़क मार्ग कुल चार पुल हैं आज जिस पुल पर भारी वाहन रोके गए हैं उसका शिलान्यास 1970 के दशक में देश की तत्कालीन प्रधान मंत्री स्व. इन्दिरा गांधी ने किया था और इसका उद्घाटन वर्ष 1980 में उत्तर प्रदेश सरकार के तत्कालीन वित्त मंत्री राजा रणजीत सिंह ने किया था।
पांच दसक से भी अधिक पुराने इस पूल की बेयरिंग की मरम्मत शुरू कर दी गई है इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन एच ए आई) की ओर से डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक जालौन उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी ने व्यवस्थाओं को परखा और बताया कि पुल में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद इसकी मरम्मत आवश्यक हो गई थी। अधिकारियों ने परियोजना प्रबन्धक उत्तम सिंह को निर्देश दिए हैं कि यातायात व्यवस्था शुचारु बनाए रखने के लिए नगर सीमा से लेकर कानपुर सीमा तक पैट्रोलिंग की जाए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आपको बताते चलें कि इसके पहले लगभग एक दशक पूर्व ओवरलोडिंग के कारण पुल की बीम चटक गई थी जिसे ठीक करने में करीब छै माह का समय लगा था। इसबार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने पुल को ज्यादा नुकसान होने से पहले ही दुरूस्त करने का काम शुरू कर दिया है ।

जाम की स्थिति बनने पर जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी गुरुवार देर रात्रि जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी कालपी मनोज कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर डायवर्जन व्यवस्था का निरीक्षण किया अधिकारियों ने परियोजना प्रबन्धक उत्तम सिंह को निर्देश दिए कि यातायात व्यवस्था शुचारू रखने के लिए नगर सीमा से लेकर कानपुर सीमा तक पैट्रोलिंग की जाए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा जाम की स्थिति बनने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इसलिए सभी व्यवस्थाएं पहले से दुरूस्त कर ली जाएं। उक्त अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी सहित एन एच ए आई के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें