भ्रष्टाचार पर डीएम का जीरो टॉलरेंस, अवैध वसूली के आरोपी वाटर मैन को किया निलंबित 

 वीडियो वायरल होते ही जिलाधिकारी ने लिया तत्काल संज्ञान, एसडीएम जांच में दोषी पाए जाने पर हुई सख्त कार्रवाई 
जालौन कौंच मंडी में किसानों से अवैध वसूली किए जाने के आरोप में वायरल हुए वीडियो प्रकरण पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी कौंच हेमंत पटेल को जांच अधिकारी नामित कर पूरे प्रकरण की जांच कराई। जांच के दौरान किसानों द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए तथा अशोक गुप्ता वाटर मैन द्वारा अनियमितता एवं अवैध वसूली किए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही जिलाधिकारी ने अशोक गुप्ता वाटर मैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने व जांच के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़, भ्रष्टाचार अथवा अवैध वसूली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन विशेषकर किसानों को परेशान करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। जनपद प्रशासन भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था एवं किसानों के सम्मान की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें