कानपुर देहात पुलिस की जनसुनवाई, एसपी ने फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने सभी शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का निस्तारण समय सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण ढंग से किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें