डेरापुर कानपुर देहात। युवा हृदय सम्राट भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का 35वा यौमे बफात वर्षी कानपुर देहात के गांव गढेवा सराय में जिलाध्यक्ष अम्बरीष सिंह गौर की देखरेख में शहादत दिवस के रुप में मनाई गई। मालूम हो कि कानपुर देहात में गढेवा एक ऐसा गांव है जहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तत्कालीन ग्राम प्रधान संतोष सिंह गौर की देखरेख में स्थापित हुई थी। शायद कानपुर देहात के किसी गांव और कस्बे में उक्त प्रतिमा कहीं भी नहीं है कांग्रेस के भले ही सारे छोटी बड़ी बैठके या किसी महापुरुष की जन्म तिथियां और पुण्यतिथियां अकबरपुर में कहीं भी मनाई जाय लेकिन राजीव गांधी की जन्म तिथि 20 अगस्त और पूरण्य तिथि 21 मई को लगभग सभी कांग्रेस जन जिला कांग्रेस के नेतृत्व में गढ़ेवा आकर उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करते है । प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान मूर्ति को शुद्ध गंगाजल युक्त जल से स्नान कराना तिलक पुष्पांजलि माला और वस्त्र उढाने के बाद आरती कर गगन भेदी नारे जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा । नारे भी लगवाए वही कानपुर देहात में चार विधानसभाओं अकबरपुर रसूलाबाद सिकंदरा और भोगनीपुर से संबंधित वोटर लिस्टो का विमोचन करने के बाद कार्यकर्ताओं को देकर बूथ बार चेक करने को कहा गया और बाद में पद यात्रा भी निकली गई जिससे कांग्रेस की नीतियों को बताया गया मालूम हो जैसा कि हमारे पंचांगो और ज्योतिष प्रकाण्ड भटौली निवासी पण्डित कृष्ण कुमार जी मिश्र जो हमारे आज के ब्यूरो चीफ मान्यता प्राप्त पत्रकार जय मिश्रा के पिता श्री थे बताया करते थे कि गुरुवार या रविवार को अगर पुष्य नक्षत्र पड़ जाय तो सर्वार्थ सिद्ध योग ही नहीं सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग होता है ऐसे में किया गया काम पूर्ण फलदाई होता है बस उनके कथन को सही मानकर पद यात्रा का श्रीगणेशभी हुआ।अब उ प्र विधानसभा के चुनाव तक पद यात्राओके साथ जन समस्या निवारण अभियान राष्टीय नेता राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा को जिला जोड़ो में तब्दील कर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। उपस्थित जनों में राम औतार दीक्षित सेवादल कांग्रेस से विमल शुक्ला मनोरमा सखवार खुशीपरसाद कुशवाहा रिजवान अहमद वाजिद कुरैशी राजेश तिवारी बृजेन्द्र सिंह राजेंद्र सचान गोबिंद सिंह अशोक शुक्ला जितेंद्र सिंह रमाकांत शुक्ला भोला तिर्वेदी अश्वनी दुवे अभय सिंह अनामिका तिवारी आदि ने भाग लिया।










