उरई में परिवहन विभाग का बड़ा अभियान, 4 स्लीपर बसों पर कार्रवाई

उरई। राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल द्वारा दिनाँक 20 मई 2026 को परमिट शर्ताें का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान 02 स्लीपर बसों के विरुद्ध चालान व 02 स्लीपर बसों के विरुद्ध निरुद्ध की कार्यवाही करते हुए उन्हें संकटमोचन मण्डी, चैकी कालपी रोड उरई में निरुद्ध किया गया।
साथ ही राजेश कुमार सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल व सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) द्वारा संयुक्त रुप से जनपद के विभिन्न स्थलों (जोल्हूपुर मोड़, गोबिन्दम तिराहा, मेडिकल तिराहा) पर हेलमेट का प्रयोग न करने के अभियोग में 128, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने के अभियोग में 108, रांग साइड ड्राइविंग करने के अभियोग में 39, नो पार्किंग के अभियोग में 20, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 04 वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए चालान किए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें