पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं पर चर्चा की और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध एवं न्यायपूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।










