2 माह से वेतन न मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

रसूलाबाद कानपुर देहात। महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार को दो माह से मानदेय न मिलने के विरोध में हाथों में काली पट्टियां बांधकर कार्य किया। यह विरोध प्रदर्शन उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाह्न पर किया गया।
कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो समस्त कर्मचारी 21 मई को नो पे नो वर्क नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार करेंगे।

संविदा कर्मचारी गौरव कुमार ने बताया कि पिछले दो माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर मानदेय न मिलने से दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।
इस संबंध में कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर दो माह का लंबित मानदेय शीघ्र दिलाए जाने की मांग की है।
इस मौके पर राम मोहन पाल फार्मासिस्ट गौरव कुमार बीसीपीएम डॉ प्रणवीर अनिल डेटा एंट्री ऑपरेटर रमाकांत श्रोता रीता और सुमन देवी मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें